‘बस का सफ़र ‘

मेरा बहुत दिनों के बाद,

 बस से सफ़र करना ।

खिड़कियों का खुलना ,

ठंडी ठंडी हवाओं का लगना ,

बच्चो का खिड़कियों से बाहर देखना।

यात्रियों का आना जाना,

और अपनी अपनी मंजिलो में पहुचना।

ड्राइवर अंकल का टूटा हुआ दिल,

फिर उनका गाना बजाना।

कंडक्टर भैया का ,

टिकट-टिकट और पैसे को गिनना।

कंडक्टर भैया का कहना –

की यात्री अपने सामान की रक्षा स्वयं करे।

माता पिता को ,

अपने बच्चों का ध्यान रखना।

बूढ़े दादा – दादियों का ,

जिंदगी के बारे में बात करना ।

मेरा बस से उतर कर, 

अपने गाँव वाले घर में पहुँचने ।

मेरा बहुत दिनों के बाद,

बस से सफर करना।

~क्रतिज भार्गव पंद्रे

क्रातिज़ द्वारा

एक मध्यम वर्गीय, 25 वर्षीय मैं जो नैनपुर, मंडला, म.प्र., भारत में रहती हूँ, फरवरी 2025 से आईजीजीएमसी, नागपुर में जनरल सर्जरी में मास्टर्स ऑफ सर्जरी कर रही हूँ। मुझे लिखना, खेल खेलना, संगीत सुनना और बेतरतीब ढंग से नाचना पसंद है।

जवाब दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *